जगदलपुर: राज्य सरकार की धान खरीदी नीति से कृषकों में उत्साह, सरगीपाल और साढ़गुड़ के किसानों ने दिया धन्यवाद
राज्य सरकार की खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत धान खरीदी की नीति और धान खरीदी की व्यवस्थाओं से किसानों में उत्साह है। राज्य सरकार की 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी, किसानों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।