मोहनपुर: सिमुलतला लाहाबांध कल्याणपुर गांव में निर्माणाधीन भवन से एक राजमिस्त्री गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल
सिमुलतला थाना क्षेत्र के इलाहाबाद कल्याणपुर गांव में निर्माणाधीन भवन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।घायल छोटू ठाकुर के भाई दयानंद ठाकुर ने बताया कि घर के समीप छोटू ठाकुर राजमिस्त्री का काम करने के लिए गया था तभी अचानक रविवार सुबह 11:00 जोरदार बारिश हुई जिससे वह छत की सेटिंग से गिर गया।