खिलचीपुर: भवानीपुरा गांव में युवक का शव गमछे से लटका मिला, भेड़ चराने का काम करता था, माता-पिता का पहले ही हो चुका है निधन
भोजपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में बुधवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भेजा।मृतक की पहचान भवानीपुरा निवासी इंदर सिंह तंवर (27) के रूप में हुई है। वह भेड़ चराने का काम करता था और हाल ही में शनिवार को अपने गांव लौटा था।