जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। मैहर माता के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक समेत एक महिला घायल हो गई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शाहनगर–झुकेही मार्ग पर तिदुनी गांव से मैहर माता के दर्शन