पंडौल: धन उगाही करने वाले कर्मियों और दलालों पर होगी कार्रवाई: दीपक प्रकाश, पंचायती राज मंत्री, बिहार सरकार
सोमवार संध्या 6:00 बजे प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को पंडौल प्रखंड स्थित श्रीपुर हाटी दक्षिणी पहुंचने पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का मिथिला के परंपरागत पाग,चादर पहनाकर तथा उपहार देकर उपस्थित गणमान्यू द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर कई एनडीए के अन्य नेता उपस्थित थे तथा आम जनता एवं गणमान्य लोग भी दिखे।