बहराइच: बौण्डी इलाके में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
बहराइच के बौण्डी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में हूई विवाहिता की मौत मामले में परिजनों ने शुक्रवार को बताया कि लगभग 2 साल पहले शादी हुई थी और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी ससुराल में मौत हो गई है परिजनों की ओर से इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।