बारिश के बीच हाईवे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई बस
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, कई यात्री घायल
24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, फतेहपुर में बढ़ी सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता
✒️रिपोर्ट :- सहयोगी संवादाता
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के महज 24 घंटे के भीतर कानपुर-फतेहपुर हाईवे पर एक यात्री बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कई यात्रियों के मामूली घायल होने की सूचना है। गली मत इस बात की है कि किसी प्रकार की जान हानी की कोई सूचना नहीं है, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार/शनिवार देर रात बारिश के दौरान एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब क्षेत्र में बारिश हो रही थी और सड़क फिसलन भरी हो गई थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और वह हाईवे पर बने डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में भेजा गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे लगभग 24 घंटे पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के समीप ट्रक और कंटेनर की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं ने हाईवे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बारिश और सड़क पर फिसलन को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।
फतेहपुर में कम समय के भीतर हुई लगातार सड़क दुर्घटनाएं यात्रियों और वाहन चालकों के लिए चेतावनी का संकेत हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता, नियंत्रित गति और यातायात नियमों का पालन ऐसे हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों के उपचार पर नजर रखी जा रही है।
ND NEWS की अपील
🔹 बारिश के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखें।
🔹 ओवरस्पीडिंग और लापरवाह ड्राइविंग से बचें।
🔹 बस एवं भारी वाहन चालकों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतनी चाहिए।
🔹 यात्रियों को भी सीट पर सुरक्षित बैठने और सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।
🔹 राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए।
ND NEWS संदेश:
"सड़क पर कुछ सेकंड की लापरवाही जीवनभर का दर्द बन सकती है। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"
👇👇
#हैशटैग
#NDNews
#दैनिकनिष्पक्षधारा
#FatehpurNews
#Kalyanpur
#RoadAccident
#BusAccident
#HighwayNews
#BreakingNews
#RoadSafety
#UPPolice
#FatehpurPolice
#TrafficAwareness
👇👇
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@UPPRD1948
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट : सहयोगी शिवा गुप्ता के साथ जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 13 जून 2026
📆 दिन: शनिवार
📧 Email: ndnewschannel@gmail.com
📞 मोबाइल: 9696119696