डलमऊ: डलमऊ तहसील प्रशासन ने तालाब की सुरक्षित जमीन पर हो रहे कब्जे को कराया मुक्त
सोमवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि डलमऊ तहसील क्षेत्र के खैरहनी गांव में तालाब की सुरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसे कब्जा मुक्त कर दिया गया है। इस मौके पर लेखपाल सत्य प्रकाश, करुणेश मौर्य एवं राजस्व निक्षक राजेंद्र प्रजापति पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।