चौपारण: नशा मुक्त झारखंड के पोस्टर के नीचे शराब दुकान का बोर्ड, चौपारण में उठे सवाल
चौपारण में एक तस्वीर ने “नशा मुक्त झारखंड” अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नशा मुक्ति के पोस्टर के पास ही शराब दुकान का बोर्ड लगा होने से लोग इसे विरोधाभासी संदेश बता रहे हैं।बिजली के खंभे पर “हम सब का संकल्प हो, झारखंड नशा मुक्त हो” का पोस्टर लगा है, जबकि कुछ ही दूरी पर शराब दुकान का बोर्ड दिखाई देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे गलत संदेश जाता है।