जगदलपुर: महारा समाज के प्रयास से एक धर्मांतरित परिवार ने सनातन धर्म में की घर वापसी, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ कार्यक्रम
महारा समाज के तत्वावधान में बस्तर की पारंपरिक रूढ़िगत रीति-नीति एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार कुम्हारापारा निवासी मन्नू बघेल, सुकदई बघेल, रश्मि बघेल, देवेन्द्र बघेल एवं कृष्णा बघेल की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। बताया गया कि उक्त परिवार पिछले लगभग 10 वर्षों से ईसाई पंथ का पालन कर रहा था।