मिर्ज़ापुर: जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और रामनवमी शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने किया नगर भ्रमण
जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने और रामनवमी शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे नगर में भ्रमण किया। उनके साथ नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी, कटरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व पुलिस फोर्स मौजूद रही।