मिर्ज़ापुर: रामनवमी पर संगमोहाल से निकाली गई भव्य शोभायात्रा, डीजे के साथ बुलडोजर भी रहा आकर्षण का केंद्र, जगह जगह हुआ स्वागत
नगर के संगमोहाल से रविवार की शाम सात बजे रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, पेहटी का चौराहा, घंटाघर, वासलीगंज से होते हुए निकाला गया। नगर विधायक, एमएलसी, नपाध्यक्ष, मड़िहान विधायक, विहिप नेता शामिल हुए। जगह जगह रामभक्तों का स्वागत किया गया।