माखननगर: बालाजी मंदिर में विधायक ने हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 2, 2026
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। दोपहर करीब 2 बजे क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह माखन नगर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।