पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान
राजनीति में उतरेंगी लेकिन किसी दल में नहीं जाएंगी
सतीश आर्य आर्नव न्यूज। उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद अपने अगले कदम को लेकर बना सस्पेंस खत्म कर दिया है। 29 सितंबर को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने ऐलान किया कि वह अब राजनीति में कदम रखेंगी, लेकिन किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी।