घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर स्थित आत्मा कार्यालय में संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता सह कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन
Ghaghra, Gumla | Jun 9, 2026 घाघरा ब्लॉक परिसर स्थित आत्मा कार्यालय में संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता अभियान सह कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित मात्रा में खाद के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बीटीएम नीरज सिंह ने किसानों को खेतों में संतुलित मात्रा में उर्वरक डालने के फायदे बताए।