अनूपपुर: अनूपपुर में तीन हाथियों का दल जंगल में ठहरा, अकेला नर हाथी मरवाही से कटघोड़ा पहुंचा
अनूपपुर जिले के भोलगढ़ बीट के कक्ष क्रमांक 403 में तीन हाथियों का दल लगातार दूसरे दिन जंगल में ही ठहरा हुआ है। वन विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों में हाथियों से किसी भी घर, फसल या अन्य संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, चार दिन पहले जैतहरी क्षेत्र से छत्तीसगढ़ के मरवाही पहुंचे अकेले बड़े नर हाथी ने रविवार सुबह कटघोड़ा वन मंडल के पसान बीट के कोसाबाड़ी जंगल म