कटनी नगर: समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस,सात दिन में मांगा जवाब
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राज सिंह ठाकुर को बुधवार की देर शाम कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।