जहानाबाद: कोड़ौना में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
जहानाबाद के कोड़ौना निवासी किसान मनीष कुमार की खेत में काम करने के बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें खेत में गिरा देखा और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।