बीकानेर: छतरगढ़ थाना में आयोजित हुई सीएलजी सदस्यों की बैठक
छतरगढ़ पुलिस थाने में आज दोपहर 1:00 बजे सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन थाना अधिकारी भजनलाल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। थाना अधिकारी ने सभी सदस्यों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर, फेसबुक, और इंस्टाग्राम के माध्यम से पुलिस से अधिक जुड़ने और महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाने की अपील की।