बीकानेर: बीकानेर 2030 संवाद श्रृंखला की पहली कड़ी जिला उद्योग संघ में आयोजित हुई
वर्ष 2030 तक शहर के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए। 'बीकानेर@2030' संवाद श्रृंखला की पहली कड़ी में जिला उद्योग संघ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि उनका संकल्प है कि अगले छह वर्षों में बीकानेर को विकसित क्षेत्र बनाएं, जहां सभी सुविधाएं हों।