चास: बोकारो सेक्टर-4 में गांधी चौक के पास झाड़ी में निकला कोबरा, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Chas, Bokaro | Jun 18, 2026 बोकारो जिले के सेक्टर-4 के गांधी चौक के समीप झाड़ियों में कोबरा सांप दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बीएसएल सुरक्षा विभाग को दी।सूचना मिलते ही बीएसएल के सुरक्षा विभाग में कार्यरत सर्प मित्र एमपी पांडे मौके पर पहुंचे।गुरुवार समय लगभग 12 बजे बताया गया कि सतर्कता और कौशल के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया गया।