बरेली: उर्स-ए-रज़वी कल से शुरू, हजारों वॉलंटियर्स मैदान में, हर जायरीन की सेवा के लिए आरएसी तैयार
बरेली में आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी ने हजारों वॉलंटियर्स, हेल्पलाइन, मेडिकल कैंप और लंगर की व्यवस्था की है। 6 से 8 अगस्त तक नातिया मुशायरा, मुफ़्ती-ए-आज़म हिंद कॉन्फ्रेंस, जलसा और कुल शरीफ़ के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है।