सहारनपुर: मैक्स अस्पताल में सफल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, सहारनपुर की 55 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी
दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पडपड़गंज के डॉक्टरों ने सहारनपुर की 55 वर्षीय महिला का बड़े मस्तिष्क ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला, जिससे मरीज को नई जीवनशक्ति मिली। अंबाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में शनिवार दोपहर 2:00 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन की जानकारी दी।