जगदलपुर: विभिन्न गांवों से देवी-देवताओं के साथ आए ग्रामीणों ने परंपरा अनुसार राजमहल पहुंचकर राज परिवार से विदाई की अनुमति ली
विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन करते हुए, दशहरा महापर्व के समापन से पूर्व विदाई की प्राचीन परंपरा का अनुपालन आज भी उसी श्रद्धा और भव्यता के साथ किया ।. समस्त परगना क्षेत्र के देवी–देवता, अपने-अपने ग्रामों से सुसज्जित झाँकियों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ राजमहल पहुंचे ।