हुज़ूर: दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार की मुलाकात से कांग्रेस में मचा सियासी भूचाल
Huzur, Bhopal | Oct 9, 2025 मध्यप्रदेश की राजनीति में नई सरगर्मी तब दिखी जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी और अहम बातचीत हुई। दिलचस्प यह है कि दिग्विजय सिंह और सिंघार को कांग्रेस के भीतर धुर विरोधी माना जाता है।