बैरसिया: प्रगति नगर स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग पर बुल्डोजर चला
भोपाल के प्रगति नगर स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग पर बुल्डोजर चला। मंत्री विश्वास सारंग ने मई में निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि न सीवेज और न ड्रेनेज की व्यवस्था है। बिना अनुमति के बिल्डिंग बन रही है। इसे जमींदोज कर दिया जाए।