सीतापुर: लहरपुर इलाके में बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की बिगड़ी हालत, हुई मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
जनपद के लहरपुर इलाके के ठठेरी टोला गांव में रहने वाली एक महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है तहकीकात की जा रही है।