झांसी: ग्राम भोजला में निर्माणधीन मकान में चल रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, 12 जुआरियों को पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Apr 16, 2026 झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्राम भोजला में चल रहा जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा बडी संख्या में जुआरी और 1लाख 14 हजार 200 रुपए नकद बरामद हुए। भोजला गांव के रहने वाले संदीप यादव अपने खेत के निर्माणाधीन मकान में पिछले दो महीनों से ये जुआ का अड्डा चल रहा था। थाना सीपरी बाजार प्रभारी अपनी पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और 12 जुआरियों को पकड़ा।