पीपलदा: खातोली पंचायत द्वारा विकास कार्य न करवाने व अन्य अनियमितताओं के खिलाफ मदनपुरा के लोगों ने अंबेडकर सर्किल पर दिया धरना
Pipalda, Kota | Oct 13, 2024 जिले की खातोली ग्राम पंचायत के मदनपुरा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्य नही करवाने व अनियमितता के खिलाफ लोगो ने दोपहर 2 बजे अंबेडकर सर्किल पर धरना दिया गया। मदनपुरा गांव के लोगो ने पंचायत समिति विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन में बताया कि खातोली ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम मदनपुरा के साथ विकास कार्यो में सौतेलापन दिखाया ज रहा है।