पीपलदा: इटावा क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 शख्स को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 12, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियो को आज दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर मुकेश पुत्र बिहारी लाल दिनेश कुमार पुत्र बिहारी लाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।