पीपलदा: इटावा कस्बे में विजयदशमी के मौके पर 51 फीट के रावण का दहन, 5 मिनट में जला रावण का कुनबा
Pipalda, Kota | Oct 12, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में आज रात साढ़े 7 बजे पूरे विधि विधान से रावण व कुम्भकर्ण मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर पूरे तहसील क्षेत्र के हजारों की सँख्या में लोग रावण व उज़के कुनबे के दहन को देखने पँहुचे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी व सभी नगर पालिका के पार्षद मौजूद रहे। वही रावण दहन को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी व्यवस्था की गई थी।