महुली पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से घर-घर मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और पेंशन व स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान से क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने सुरक्षा और सहायता का भरोसा भी दिया है।