समस्तीपुर: मणिपुर गांव में घर से गोंसाई भगाने का आरोप लगाकर एक महिला के साथ मारपीट
वारिसनगर थाना क्षेत्र के मणिपुर गांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी महिला ने बताई कि उनके पति काम करने बाहर गए हुए थे। उसके बाद उनके भैंसुर धर से गोंसाई भगाने का आरोप लगाते हुए विवाद करते हुए उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।