एटा: गांव हजरतपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित महिला का शव फाँसी पर लटका मिला, मचा हड़कंप
Etah, Etah | May 15, 2026 एटा थाना मिरहची क्षेत्र के गांव हज़रतपुर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला राधा पत्नी सोनू का संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की रात्रि घर में फांसी के फंदे पर शव लटकता देख परिवार में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी गई है।