धमदाहा: मोहर्रम को लेकर धमदाहा थाना में शांति समिति की बैठक, लाइसेंसी रूट पर ही निकलेगा जुलूस
धमदाहा :- मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को धमदाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने की, जबकि थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।