राठ: सिकंदरपुरा इलाके में महिला ने परिवार के ही व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 1, 2026 राठ कस्बे के सिकन्दरपुरा इलाके की निवासी महिला ने अपने परिवार के ही एक व्यक्ति पर घरेलू मामले को लेकर गाली गलौज कर मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।