छोटीसादड़ी: आबादी क्षेत्र में बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
छोटीसादड़ी नगर के वार्ड नंबर 1 एवं 2 स्थित यादव मोहल्ला क्षेत्र में आबादी के बीच बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों में विरोध तेज हो गया है। बुधवार को वार्डवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने उपखंड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल, तहसीलदार राजकुमार सारेल और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश मोहिल को ज्ञापन सौंपकर प्लांट को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानां