मुज़फ्फरनगर: 15-20 युवकों ने होटल में मचाया उत्पात, गाली-गलौज और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, 3 हिन्दू नेता गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 से 20 युवकों ने होटल में पहुंचकर उत्पात मचाया था। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कानून हाथ में न लेने की अपील की।