गुना नगर: टूट रहा हनुमान टेकरी ट्रस्ट दो दिन में दूसरा इस्तीफा नियमों पर उठते सवालों के बीच पूर्वमंत्री के बाद ट्रस्टी ने छोड़ा पद
गुना में प्रसिद्ध हनुमान टेकरी ट्रस्ट में इस्तीफा का दौर शुरू हो गया। 4 जुलाई को दो दिन में दो लोगों के इस्तीफा सामने आए। 3 जुलाई को संरक्षक पद से पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने इस्तीफा दिया। 4 जुलाई शनिवार को ट्रस्टी राजेंद्र अग्रवाल ने पद से इस्तीफा दिया। अध्यक्ष को सौंपे इस्तीफा में दोनों ही लोगों ने पारिवारिक व्यावसायिक व्यवस्थाओं का हवाला दिया है।