हिलसा: पुना झरहापर गांव में घर का छज्जा गली में निकलने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी
Hilsa, Nalanda | Jul 21, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के पुना झरहापर पर गांव में घर का छज्जा गली मे निकलने को लेकर दो भाइयों के बीच में जमकर मारपीट हो गया जिसमें एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जख्मी महिला की अनिल प्रसाद यादव के पत्नी नीतू देवी के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताएं कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।