ललितपुर: सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बुन्देलखण्ड विकास सेना की बैठक स्थानीय कंपनी बाग में संपन्न हुई
बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि ललितपुर जिले का एक भी सरकारी कार्यालय ऐसा नही है जहां पर बगैर सुविधा शुल्क के एक इंच भी फाइल नहीं आगे बढ़ती हो । गरीबों व किसानों का जमकर आर्थिक शोषण हो रहा है । दलालों का बोलबाला है । कोई भी कार्य बगैर दलालों के नहीं हो पाता है । जिलाधिकारी से मांग की गई है कि समस्याओं का संज्ञान लेकर समस्या समाधान किया जाए