गोला: भाई के अन्तिम संस्कार में आए युवक की बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर स्थित सरयू नदी में डूबकर मौत
Gola, Gorakhpur | May 21, 2024 भाई के अन्तिम संस्कार में आया युवक सरयू नदी में डूब गया। अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख को जल में प्रवाहित करने के दौरान युवक का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक कोई उसे बचाने पहुंचता वह डूब चुका था। काफी तलाश के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है।