प्रतापपुर: जल जीवन मिशन की सुस्त रफ्तार, पानी के इंतजार में कोडकू पारा के ग्रामीण
सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत मानी के कोडकू पारा में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नल कनेक्शन ग्रामीणों के लिए अब तक केवल शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घरों तक पाइपलाइन और नल तो लगा दिए गए, लेकिन नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।