सकरा: भुट्टा चौक NH-28 से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब से लदा ट्रक किया जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक एनएच 28 से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब लदे एक ट्रक को जब्त किया है। इसमामले को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक का पहचान उत्तर प्रदेश का सुरजीत कुमार सिंह बताया गया है।