मेरठ: मेरठ में रिश्वतखोर दरोगा और हेडकांस्टेबल पर मुकदमा, रुपए लेकर छोड़ा लूट का आरोपी, मां की शिकायत पर खुला मामला
Meerut, Meerut | Jun 18, 2026 मेरठ में दरोगा और हेड कांस्टेबल ने मिलकर लूट के आरोपी को बिना कार्रवाई किए 3 हजार रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ दिया। आरोपी की मां की शिकायत पर मामले की जांच हुई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।