महाराजगंज: खदरा गांव में खेतों के पास पक्के कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, युवक कई दिनों से था गायब
26 मई मंगलवार की दोपहर 12:00 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। युवक बीते दिनों से गायब था। परिजनों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। और शराब पीने का आदी था। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।