समस्तीपुर: सांसद शांभवी का बयान :- "राहुल गांधी पहले अपना गठबंधन संभालें "
समस्तीपुर।*कांग्रेस के देशव्यापी अभियान की घोषणा पर समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन की आंतरिक स्थिति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सांसद ने कहा कि युवा मुद्दे पर राहुल गांधी का कोई भी आंदोलन निरर्थक रहेगा। देश के युवा NDA के साथ हैं।