रामनगर: लोहटी जई गांव में दो दिवसीय निशुल्क आंखों की जांच का शिविर लगाया गया, निशुल्क जांच की गई
आज विकासखंड रामनगर के लोहटी जई गांव में निशुल्क आंखों की जांच का शिविर लगाया गया। जिसमें बुधवार शाम 4:00 बजे तक 30 लोगों की आंखों की जांच की गई। आयुष्मान कार्ड धारक व अंत्योदय कार्ड धारकों के आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। एक निजी अस्पताल के द्वारा यह शिविर लगाया गया है। क्षेत्र से आसपास से लोग जांच कराने पहुंचे।