रसूलाबाद: मटेरा गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति झुलसा, सीएचसी में उपचार के बाद हैलट रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र के मेघाझाल निवासी समर सिंह पुत्र सियाराम रसूलाबाद ग्रामीण क्षेत्र में तैनात लाइनमैन सिंटू के साथ मटेरा गांव में लालू फीडर की विद्युत लाइन की खराबी ठीक कर रहे थे।बताया गया कि कार्य शुरू करने से पहले रसूलाबाद ग्रामीण पावर हाउस से शटडाउन लिया गया था और लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा था।ग्रामीणों ने बताया कि अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई