गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के डेल्हा थाना पुलिस ने चोरी के 3 बाइक के साथ 2 को किया गिरफ्तार,शराब धंधेबाजों को बेचता था चोरी की बाइक
गया के डेल्हा थाना पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का खुलासा किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार की रात 8 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि टाउन डीएसपी 2 धर्मेंद्र भारती के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।बोधगया के दोमुहान से 1 चोरी के बाइक के साथ रविराज कुमार को गिरफ्तार किया।जिसके निशानदेही पर खरखुरा में छापेमारी की गई।